Home डेली न्यूज़ गहोई समाज की ऐतिहासिक पहल: अब शादियों में सात नहीं, आठ वचनों...



गहोई समाज की ऐतिहासिक पहल: अब शादियों में सात नहीं, आठ वचनों के साथ गूंजेगा बेटी बचाओ का संकल्प

137
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रविवार को गहोई समाज के तीन दिवसीय प्रांतीय उत्सव का शुभारंभ एक क्रांतिकारी सामाजिक संदेश के साथ हुआ। इस वर्ष गहोई समाज ने विवाह की परंपरा में एक नया अध्याय जोड़ते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को आठवें वचन के रूप में शामिल किया है। समाज का मानना है कि केवल सात फेरों से गृहस्थी नहीं, बल्कि आठवें वचन से समाज और राष्ट्र का निर्माण होगा। समारोह के पहले दिन आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में चार जोड़ों ने सात वचनों के साथ इस विशेष आठवें वचन की शपथ ली, जिसे उपस्थित जनसमूह और राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने समाज के उज्जवल भविष्य के लिए एक अनुकरणीय कदम बताया।
गहोई समाज के मीडिया प्रभारी रोहित गुप्ता लाला ने बताया कि समारोह की शुरुआत बुंदेलखंड गैरेज से निकली एक भव्य शोभायात्रा से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों बस स्टैंड, फब्बारा चौराहा, गल्ला मंडी और रामलीला मैदान से होते हुए गहोई धाम पहुंची। पूरी यात्रा के दौरान गहोई यूथ क्लब, अग्रवाल समाज और अन्य संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गहोई धाम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वज पूजन के बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर अखिल भारतीय गहोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल छिरौल्या डल्लू भैया सहित कई राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों को गहोई रत्न और गहोई भामाशाह जैसे सम्मानों से नवाजा। वहीं समारोह में पवन-कोमल, सत्यम-शिवांगी, अशोक-अनीता और रामस्वरूप-पूजा के विवाह पूर्ण हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न कराए गए। समाज द्वारा इन जोड़ों को गृहस्थी का संपूर्ण आवश्यक सामान और दहेज सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की गई है। हमारा उद्देश्य सामूहिक विवाह के माध्यम से फिजूलखर्ची को रोकना और समाज में समानता लाना है। आठवें वचन की इस पहल को अब हर घर तक पहुंचाया जाएगा। समारोह में अखिल भारतीय गहोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल छिरौल्या डल्लू भैया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में महासभा के महामंत्री दीपक सावला, उपाध्यक्ष मोहन बड़कुल, मंत्री डॉ. सुशील कुमार सोनी सहित कई राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर जिला गहोई समाज के अध्यक्ष प्रेमनारायण रूसिया, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र खरया, महामंत्री एसडी कुचया, उपाध्यक्ष बृजमोहन रावत, राजेन्द्र नीखरा, अशोक कुचया, कोषाध्यक्ष रमेश बृजपुरिया, संयोजक राजेश रूसिया, विनोद सरावगी, केके बृजपुरिया, राकेश रूसिया, रवि नीखरा, ओमप्रकाश पिपरसानिया, राजा भैया रूसिया, लक्ष्मी प्रसाद पिपरसानियां, जगदीश पंसारी, मनोज डेंगरे, श्रीराम पहारिया, संजय डेंगरे, बालकृष्ण पंसारी, राजेश सरावगी, बद्री प्रसाद बहरे, प्रद्युम्न चउदा, मंजू बिलैया, रश्मि रूसिया, कल्पना रावत, प्रिया रावत, अमित बरसैंया, उमेश बरसैंया, जमुना प्रसाद खरया सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ, महिला-पुरुष, युवा और बच्चे उपस्थित रहे।
आठवां वचन बनेगा सामाजिक क्रांति का आधार: डल्लू भैया
अखिल भारतीय गहोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल छिरौल्या डल्लू भैया ने कहा कि आज शादियों में जो आठवां वचन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का जोड़ा गया है, वह समाज को नई दिशा देगा। विनम्रता ही व्यक्ति की असली पहचान है। महासभा समाज कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है; इसी कड़ी में भोपाल में 60 कन्याओं के लिए एक भव्य छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है और ग्वालियर में केंद्रीय कार्यालय के लिए भूमि की तलाश जारी है। मैं गहोई धाम के विकास के लिए प्रतिवर्ष एक लाख रुपये देने की घोषणा करता हूँ।
युवाओं और महिलाओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह: दीपक सावला
विशिष्ट अतिथि गहोई महासभा राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सावला ने कहा कि शोभायात्रा से लेकर मंचीय कार्यक्रम तक, समाज के युवाओं और मातृशक्ति की भागीदारी यह दर्शाती है कि हमारा संगठन कितना मजबूत है। भोपाल और ग्वालियर में बन रहे प्रकल्पों से हमारे समाज के छात्र-छात्राओं को बड़े शहरों में शिक्षा प्राप्त करने में सुगमता होगी। गहोई समाज हमेशा से ही अपनी सेवाभावी परंपरा के लिए जाना जाता रहा है और आज की यह नई पहल इसे और भी गौरवान्वित करती है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here