Home डेली न्यूज़ पुरानी परंपराओं को संजोना युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी-डॉ राहुल तिवारी बराना मेला...

पुरानी परंपराओं को संजोना युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी-डॉ राहुल तिवारी बराना मेला उत्सव का राहुल तिवारी ने किया उद्घाटन

129
0
Jeevan Ayurveda


लिधौरा। भारतीय परंपराओं को संजोकर रखना आज की युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है। हमारी अमूल्य परंपराओं एवं संस्कृति को लोग भूलते जा रहे हैं। भारतीय संस्कारों को जहां अन्य देश अपनाने में लगे हैं, वहीं हम अपने ही संस्कारों से भटकने लगे हैं। हमारे तीज-त्यौहार, रीति-रिवाज और रहन-सहन विश्व में अद्वितीय एवं अनोखा है। इसे बचाए रखना आवश्यक है। पाश्चायत संस्कृति की ओर बढ़ती रूचि भारतीय संस्कृति के लिए संकट है, जिससे निबटना हम सभी की जिम्मेदारी बनत जाती है। यह विचार यहां मेला उद्घाटन अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी ने व्यक्त किए। बताया गया है कि राहुल तिवारी का मेला स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति एवं स्थानीय सदस्यों ने आत्मीय स्वागत किया। श्री तिवारी ने भी मेला में आने वाले सभी लोगों को मकर संक्रांति पर्व एवं नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां दीं। बताया गया है कि सात दिवसीय बराना मेला उत्सव का उद्घाटन करते हुए डॉक्टर राहुल तिवारी ने कहा है कि पुरानी परंपराओं को बरकरार रखना आज की युवा पीढ़ी को आवश्यक है। लिधौरा थाना अंतर्गत ग्राम बराना (बम्होरी) कैलाश सरोवर तालाब बंधान पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सात दिवसीय विशाल मकर संक्रांति मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर राहुल तिवारी प्रदेश महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर श्री तिवारी ने कहा है कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में एक जागरूकता आती है और पुरानी परंपराएं जो विलुप्त होती जा रही है, उसको सजोना बहुत ही आवश्यक है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से आज की पीढ़ी रूबरू होती है, उन्होंने पुरस्कार के रूप में 21 हजार भेंट किए मकर संक्रांति के अवसर पर जो विशेष व्यंजन खिलौने सहित खेलकूद के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वह यहां देखने को मिलते हैं और बच्चों उससे रूबरू होते हैं। बराना सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र भांडेले ने जानकारी देते हुए बताया है कि कई वर्षों से मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बमोरी, बराना, छीपरी, लाखरोन, फिरोजपुरा, लिधौरा, मारगुवां, अंतपुरा आदिक्षेत्र के लोग यहां मकर संक्रांति के अवसर पर हजारों की संख्या में बुडक़ी लगाने आते हैं तथा संस्कृत कार्यक्रमों का आनंद उठाते हैं। इस अवसर पर मेले में रामलीला, बड़ा झूला, चकरी तथा कई प्रकार के खेल खिलौने देखने को मिलते हैं। प्रसिद्ध रामलीला का आयोजन किया जा रहे हैं। पुलिस व्यवस्था प्रभारी सुकरात राय ने जानकारी दी कि यहां पर नियमित पुलिस व्यवस्था है तथा असमाजीक तत्वों पर नजर रखी जा रही है, जिससे कोई अप्रिय घटना ना घटे। यह आयोजन नवयुवा शिव शक्ति कमेटी द्वारा आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर राजेंद्र भोंडेले, सरपंच प्रतिनिधि विष्णु दांगी, पूर्व सरपंच अशोक मिश्रा, देव भोंडेले, बबलू पांडे, महेश तिवारी साहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here