Home डेली न्यूज़ सडकों की सैम्पलिंग कर लैब में टैस्टिंग कराकर क्वालिटी रिपोर्ट प्रस्तुत करें:...

सडकों की सैम्पलिंग कर लैब में टैस्टिंग कराकर क्वालिटी रिपोर्ट प्रस्तुत करें: कलेक्टर

43
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुरूवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी एवं निर्माण विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने ईई लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़क मार्गों के गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण करें। सभी सड़कों की रेंडम सैम्पलिंग कर लैब में टैस्टिंग कराकर क्वालिटी रिपार्ट प्रस्तुत करें।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करें अन्यथा संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी। चंदला अजयगढ़ मुख्यमार्ग से लशगरया तक, पंचमपुर मेन रोड से धन्नु का पुरवा में धीमी गति होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की और कार्य में गति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही गौरिहार मुख्य मार्ग से माध्यमिक शाला पटना मार्ग के कार्यों की आरआरडीए लैब में टैस्टिंग कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्य में धीमी गति पाए जाने पर एसडीओ बिजावर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए एवं बमनौरा से दतला पहाड़ होते हुए घोशी रोड के कार्य की अत्यन्त खराब प्रगति पर एसडीओ लवकुशनगर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम सुनाटी मुख्य मार्ग से नए घर मचा तक मार्ग का कार्य अत्यन्त न्यून गति से किए जाने पर संबंधित ओम सांईं कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।
कई ठेकेदारों को भेजे जाएंगे नोटिस
कलेक्टर ने गठेवरा में पुलिया निर्माण, बागेश्वर धाम लिंक रोड के कार्यों की सैम्पलिंग के लिए एमपीआरडीसी के माध्यम से सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए।  उन्होंने निधवा पुरखरी से नाहरपुर मार्ग का कार्य अत्यंत धीमी गति से होने पर कृष्णा कंपनी के ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी (भवन) के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें बिजावर में 30 बिस्तरीय सीएचसी, मउ में हाई स्कूल के कार्य में गति बढाने के ईई पीआईयू को निर्देश दिए। काबर, देवरा एवं इमलिया में हाईस्कूल के निर्माण कार्य में खराब प्रगति पर संबंधित ठेकेदार एवं एसडीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही अक्टोहा एवं भितरिया में प्राईमरी स्कूल के कार्य में धीमी गति पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के ईई पीआईयू को निर्देश दिए। साथ ही अन्य निर्माण कार्यों को समयसीमा मे पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने बक्सवाहा एवं गढ़ीमलहरा रेस्ट हाउस के प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश ईई पीआईयू को दिए।
क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार कार्य का होगा सत्यापन
कलेक्टर ने पीएमजीएसवाई के फेज 4, मुख्यमंत्री मजरा टोला स्कीम आदि कार्यों की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों के शेष सुधार कार्य पटवारी के माध्यम से सत्यापन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने म.प्र. भवन विकास निगम के सांदीपनि विद्यालय चंदला, बड़ामलहरा, बारीगढ़ एवं सीएचसी लवकुशनगर, तह. सटई एवं शा. कन्या पीजी महाविद्यालय के कार्यों को गति के साथ समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने लो.नि.वि. राष्ट्रीय राजमार्ग के हरपालपुर मार्ग एवं गुलगंज से अमानगंज कटनी मार्ग के कार्य में कोई प्रगति न आने पर विभागीय पीएस को पत्र लिखकर संबंधित दोनों कंपनी के ठेका निरस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सेतु निर्माण नौगांव विभाग के काठन नदी पर बड़ामलहरा-कायन पुल पर जलमग्न पुल निर्माण के कार्य की जांच एसडीएम से कराने के निर्देश दिए और निर्देशित किया कि यदि कमी पाई जाती है तो संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट करें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here