Aसटई। मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सटई में शिक्षक के पद पर पदस्थ नरेन्द्र पाण्डेय का चयन हुआ है। उन्होंने 27 जुलाई को इंदौर में आयोजित परीक्षा और 26 दिसम्बर 2025 को साक्षात्कार में भाग लिया था। अनारक्षित वर्ग के एकमात्र पद पर उनका चयन हुआ है।
नरेन्द्र पाण्डेय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। शाला परिवार की ओर से उनका स्वागत और अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। प्रभारी श्रीमती सुशीला वर्मा और वरिष्ठ व्याख्याता पी के त्रिवेदी ने माल्यार्पण और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सतीश सुल्लेरे, पुरुषोत्तम राजपूत, अभिषेक उपाध्याय, कल्लू सोनी, नेमचंद जाटव, अर्चना अहिरवार, रजनी चतुर्वेदी और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।









