Home डेली न्यूज़ छतरपुर जिले में पर्याप्त खाद उपलब्धता सुनिश्चित

छतरपुर जिले में पर्याप्त खाद उपलब्धता सुनिश्चित

113
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर जिले में रबी सीजन के दौरान खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार देर रात 2043 मीट्रिक टन यूरिया खाद की रैक छतरपुर पहुंची। रैक पॉइंट से सीधे सटई रोड स्थित छतरपुर मंडी परिसर के डबल लॉक केंद्र पर खाद का वितरण शीघ्र शुरू कर दिया गया।जिले के विभिन्न डबल लॉक केंद्रों को खाद का आवंटन भी कर दिया गया है। इसमें छतरपुर को 380 मी. टन, बमीठा 250 मी. टन, लवकुशनगर 250 मी. टन, हरपालपुर 130 मी. टन, बिजावर 230 मी. टन, एमपी एग्रो छतरपुर 90 मी. टन और बड़ामलहरा डबल लॉक केंद्र को 200 मी. टन यूरिया खाद भेजा गया है। शेष खाद निजी विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।रविवार को भी होगा वितरणरबी सीजन में खाद की बढ़ती मांग को देखते हुए कलेक्टर जैसवाल ने रविवार को भी जिले के सभी डबल लॉक केंद्रों से खाद वितरण के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।किसान बोले- अभी भी मिल रहा कम खाद, लगी लंबी लाइनेंइधर कई किसानों का कहना है कि उन्हें अभी भी पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है। कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद आज जब वितरण शुरू हुआ तो केंद्रो पर लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। किसानों का कहना है कि समय पर खाद उपलब्ध होना जरूरी है, जिससे रबी फसलों की बुवाई प्रभावित न हो।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here