Home डेली न्यूज़ बेटी को घर लाने जा रहे प्रजापति परिवार के 5 लोगों की...

बेटी को घर लाने जा रहे प्रजापति परिवार के 5 लोगों की भीषण सडक़ हादसे में मौत

62
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शादी के बाद बेटी को घर लाने के लिए जा रहे प्रजापति परिवार का सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सडक़ हादसा हो गया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया।शुक्रवार की शाम 7 बजे के करीब गुलगंज थाना क्षेत्र के बिलवार और चौपरिया सरकार गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सेंट्रो कार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर घायल हुए जिन्हें पुलिस के द्वारा छतरपुर जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं जानकारी के अनुसार सतना का रहने वाला प्रजापति परिवार सागर की तरफ शाहगढ़ के दारपुर अपने परिवार की बच्ची की शादी के बाद उसे लेने जा रहे थे। इस हादसे में प्रजापति परिवार के महेन्द्र प्रजापति (30), लक्ष्मण प्रजापति (40), दीपक प्रजापति (24), सुरेन्द्र प्रजापति (26) एवं लालू प्रजापति (17) की मौके पर मौत हो गई। वहीं भूपेन्द्र प्रजापति (22), जीतेन्द्र प्रजापति (20) साल गंभीर घायल हुए जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार जारी है।कार के गेट तोडकऱ निकाले गए शवबिलवार और चौपरिया सरकार के पास हुए इस भीषण सडक़ हादसे में ट्रक ने कार में सामने से जोरदार टक्कर मारी जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस और राहगीरों के द्वारा कार के गेट को तोडकऱ शवों को बाहर निकाला गया।सागर आईजी हिमानी खन्ना रही मौजूदछतरपुर से सागर लौट रही आईजी हिमानी खन्ना सडक़ हादसे को देखते हुए मौके पर रूकीं और घटना को देख तत्काल ही पुलिस टीम को फोन किया। मौके पर गुलगंज थाना प्रभारी गुरूदत्त शेषा पुलिस बल के साथ पहुंचे और शवों को गाड़ी से निकाला एवं गंभीर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीभीषण सडक़ हादसे में 5 लोगों की मौत हुई और भूपेन्द्र व जीतेन्द्र दो लोग गंभीर घायल हुए जिन्हें छतरपुर जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे को देखते हुए जिला अस्पताल एडीएम मिलिन्द्र नागदेवे, एडीशनल एसपी आदित्य पटले, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी व पुलिस बल पहुंचा और घायलों को उपचार की व्यवस्था कराई गई।टक्कर मारकर मौके से भागा ट्रक पुलिस ने पकड़ाशुक्रवार को शाम के समय बिलवार और चौपरिया सरकार गांव के पास ट्रक ने सेंट्रो कार में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 5 लोगों की मौत और दो घायल हुए और ट्रक मौके से फरार हो गया। फरार हुए ट्रक को बिजावर पुलिस के द्वारा पकड़ कर जप्त किया गया।कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना में 5 मृतकों के वारिस एवं 2 घायलों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की5 दिसम्बर 2025 को गुलगंज में ट्रक एवं कार की सड़क दुर्घटना में 5 व्यक्तियों की दु:खद मृत्यु हो गई थी एवं 2 घायल हो गए थे। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने रेड क्रॉस सोसाइटी से उक्त मृतकों के वारिस एवं घायलों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। मृतक लक्ष्मण प्रजापति उम्र 40 वर्ष मुकुन्दपुर जिला मैहर, महेन्द्र प्रजापति उम्र 30 वर्ष सतना, सुरेन्द्र प्रजापति उम्र 25 वर्ष मैहर, अनिल प्रजापति उम्र 30 वर्ष नागौद सतना, दीपक प्रजापति उम्र 25 वर्ष नागौद के वैध वारिस को 10-10 हजार रूपए और घायल भूपेन्द्र प्रजापति उम्र 16 वर्ष, जीतेन्द्र प्रजापति उम्र 19 वर्ष सतना को 5-5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उक्त दोनों घायलों को सतना रिफर किया गया है। स्वीकृत राशि के चेक सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता ने संबंधित को सौंपा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here