Home डेली न्यूज़ खेत में ट्रैक्टर से थ्रेसिंग करते समय किसान के बेटे की करंट...

खेत में ट्रैक्टर से थ्रेसिंग करते समय किसान के बेटे की करंट लगने से दर्दनाक मौत

161
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कलानी में देर रात एक दर्दनाक हादसे में किसान के बेटे की करंट लगने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दीपक विश्वकर्मा (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम कलानी, रात करीब 9 बजे खेत पर ट्रैक्टर से मूंगफली की थ्रेसिंग मशीन चला रहा था। इस दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन ट्रैक्टर के संपर्क में आ गई, जिससे पूरा ट्रैक्टर करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर उसके साथ बैठे शुभम चौबे को भी करंट का झटका लगा और वह नीचे गिर पड़ा। शुभम को मामूली चोटें आई हैं।
सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।: इस समाचार के साथ फोटो 02 लगाएं।छतरपुर। जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कलानी में देर रात एक दर्दनाक हादसे में किसान के बेटे की करंट लगने से मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, दीपक विश्वकर्मा (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम कलानी, रात करीब 9 बजे खेत पर ट्रैक्टर से मूंगफली की थ्रेसिंग मशीन चला रहा था। इस दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन ट्रैक्टर के संपर्क में आ गई, जिससे पूरा ट्रैक्टर करंट की चपेट में आ गया।करंट लगने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर उसके साथ बैठे शुभम चौबे को भी करंट का झटका लगा और वह नीचे गिर पड़ा। शुभम को मामूली चोटें आई हैं।सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here