Home डेली न्यूज़ आरएसएस पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने न्यायालय में...

आरएसएस पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

103
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में लगने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को बीते रोज ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आज पुलिस द्वारा युवक को न्यायालय में पेश किया गया है।जानकारी के अनुसार, फरहान निजामी नामक युवक द्वारा शाखा का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस टिप्पणी के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नाराजग़ी जताते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी फरहान निजामी को गिरफ्तार कर लिया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक या सामाजिक संगठन से जुड़े विषयों पर अभद्र या भड़काऊ टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here