Home डेली न्यूज़ जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

109
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले में दलितों पर अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम बूदौर में एक बार फिर दबंगई की घटना सामने आई है। यहां यादव परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अहिरवार परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें महिला और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, विवाद जमीनी हिस्सेदारी को लेकर हुआ था। दोपहर करीब 2 बजे अहिरवार दंपत्ति अपने खेत पर काम कर रहे थे, तभी गांव के ही रामनाथ यादव, छोटी यादव, रामस्वरूप यादव सहित तीन अन्य लोग वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिला ने आरोप लगाए कि हमले से पहले आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की थी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।मारपीट में घायल काशीबाई अहिरवार (50) पत्नी हिम्मती अहिरवार, निवासी ग्राम बूदौर, गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने डायल-112 को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल भेजा, जहां दोनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आरोपी युवक लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल मातगुवां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here