महाराजपुर। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के सहयोग से महाराजपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच निशुल्क की जा रही है। सदगुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा प्रदेश के स्कूलों स्कूल आई हेल्थ प्रोग्राम चलाया जा रहा है जिसका प्रमुख उद्देश्य छात्र-छात्राओं की आंखों में आई कमियां खराबी एवं पठन-पाठन में हो रही असुविधा को दूर करना है।
उक्त कार्यक्रम के तहत दिनांक शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऊजरा में नेत्र परीक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था में लगभग 700 से 800 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं जिसमें अनेक छात्र-छात्राओं ने जांच कराई और आंखों में अनेक प्रकार की कमियां पाई गई। जिन छात्र छात्राओं को देखने में असुविधा हो रही थी उन्हें सद्गुरु संघ ट्रस्ट द्वारा निशुल्क चश्मा प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा जिन छात्राओ की आंखों के लिए दवाइयां की आवश्यकता थी उन्हें निशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। संस्था की प्राचार्य श्रीमती नीलम सिंह ने चित्रकूट से आए डॉ. अखिलेश यादव एवं विवेक शुक्ला का आभार व्यक्त किया।
नीलम सिंह ने बताया कि बच्चे और उनके माता-पिता की लापरवाही के चलते अनेक बच्चे भविष्य में अपनी आंखों को खो देते हैं या आंख संबंधी विभिन्न प्रकार की बीमारियां नेत्र ज्योति आदि कम कर लेते हैं। सद्गुरु संघ ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे स्कूल आई हेल्थ प्रोग्राम निश्चित रूप से छात्र-छात्राओं के हित में उठाया गया बहुत अच्छा कदम है मानवता के इस कार्य में संपूर्ण विद्यालय परिवार सद्गुरु नेत्र संघ ट्रस्ट के साथ है। इस मौके पर विद्यालय के प्रमुख शिक्षक शिक्षकाओं में गौरी शंकर विश्वकर्मा, बीएल अहिरवार, सफीक मोहम्मद, रेखा सक्सेना, संध्या खरे, मिथिलेश सोनकिया, पुष्पा देवी अहिरवार, उमेश कुमार चौरसिया, अनिल कुमार शुक्ल, अमृता चौरसिया, अनुराधा चौरसिया, विपिन चौरसिया, यागवेंद्र प्रजापति, साक्षी दुबे, मंजू प्रजापति, भूपेंद्र वर्मा, मुन्नालाल प्रजापति, राधा चौरसिया, संजीव चौरसिया, रूपनारायण पटेल, बबीता चौरसिया एवं सम्पूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।









