Home डेली न्यूज़ वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान में जुटे सैकड़ों ग्रामीण


वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान में जुटे सैकड़ों ग्रामीण

183
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ामलहरा द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन आज ग्राम सेंधपा में किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए बीजेपी के खिलाफ हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में प्रभारी तरुण जी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह टिंकू राजा, सेंधपा सरपंच कलन अहिरवार, सतेंद्र सिंह सेंधपा, शिवम सेन, दीपक दुबे, आशाराम प्रजापति, पुष्पेन्द्र सिंह भोलू राजा, राव साहब गोरा और संतोष प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता अब वोट चोरी और जनविरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जोश के साथ हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर अपना समर्थन जताया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here