Home डेली न्यूज़ खेत में काम कर रही महिला पर जंगली जानवर का हमला, चीख-पुकार...

खेत में काम कर रही महिला पर जंगली जानवर का हमला, चीख-पुकार से बची जान

18
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। किशनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार शाम एक महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। पल्कोहां गांव निवासी बेनी बाई खेत में काम कर रही थी, तभी अचानक एक जंगली जानवर ने उस पर झपट्टा मार दिया और साड़ी पकड़कर जंगल की ओर खींचने लगा। महिला का कहना है कि हमला करने वाला जानवर बाघ था, हालांकि वन विभाग ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।हमले के दौरान बेनी बाई ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। उसकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। खुद को घिरा देख जंगली जानवर महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हमले में महिला के पैरों पर दांत के गहरे निशान आए हैं।घटना के बाद एंबुलेंस न मिलने पर परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ट्रॉमा वार्ड में इलाज जारी है। वन विभाग पगमार्क के आधार पर यह तय करेगा कि हमला बाघ ने किया या तेंदुए ने। गांव पन्ना टाइगर रिजर्व से सटा होने के कारण ग्रामीणों में दहशत है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here