Home डेली न्यूज़ मेंटिनेंस के नाम पर हो रही बेतहाशा कटौती

मेंटिनेंस के नाम पर हो रही बेतहाशा कटौती

105
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। नगर में इन दिनों मेंटिनेंस का काम चल रहा है और इस की आड़ में विभाग द्वारा बेतहाशा कटौती की जा रही है। हर दिन लगभग 5 से 6 घण्टे कटौती हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। यहां तक कि लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे। नगरवासियों का कहना है कि बिजली विभाग, मेंटिनेंस के नाम पर जबरन बिजली की कटौती कर रहा है। वहीं जब से स्मार्ट मीटर लगे है तब से 30 फीसदी तक बिजली का बिल बढ़ गया है। खर्च बढ़ जाने के बावजूद उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है, उनकी बात सुनने वाला कोई नही है। लोगों का आरोप है कि बिल भुगतान में मामूली सी देरी होने पर ही घरों बिजली काट दी जाती है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here