खजुराहो। थानांतर्गत ग्राम टिकुरी में सुबह लगभग 9 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक जंगली सियार ने ग्राम वासियों पर हमला कर दिया, जिसमें किसी को चेहरे में किसी को पेट में किसी को पैर में, किसी को जांघ में जंगली सियार द्वारा जख्मी किया गया है। इस दौरान 3 महिलाओं सहित 7 लोगों को काट कर घायल कर दिया, और भाग गया। ग्राम के बद्री अवस्थी सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खजुराहो आए जहां पर ड्यूटी पर मौजूद डॉ.उमराव ने घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए बताया कि खतरे की कोई बात नहीं है,सभी को इंजेक्शन दे दिए हैं। घायलों ने बताया कि ग्राम में कभी भी जंगली जानवर आ जाते हैं वन विभाग को ध्यान देना चाहिए। घायलों में गोरेलाल अहिरवार, केशर तिवारी, रम्मू बाई, रोशनी तिवारी, भवानीदीन सेन, अशोक अवस्थी सहित 7 ग्रामीण शामिल हैं।
इनका कहना-
मुझे जानकारी मिली तो मैंने वन अमले को मौके पर भेजा साथ ही सभी घायलों की रिपोर्ट के लिए डाक्टर को लिखा है जिसके आधार पर मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी। लोग सावधानी बरतें कभी कभार जंगली जानवर भटक कर आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं।
– नीलेश प्रजापति, वन परिक्षेत्र अधिकारी लवकुशनगर









