छतरपुर। थाना हरपालपुर पुलिस ने 26 वर्ष पुराने वर्ष 1999 के अवैध हथियार प्रकरण के स्थाई वारंटी मुन्ना लोधी पिता दयाराम लोधी निवासी ग्राम दुलारा थाना महोबकंठ जिला महोबा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, आदतन अपराधी मुन्ना लोधी हत्या का प्रयास, गुंडा एक्ट, अवैध हथियार, एनडीपीएस, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट जैसे 15 से अधिक अपराधों में लिप्त है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय राय, प्र आर राजेश अहिरवार,आर रामकिशोर यादव,आर मनोज जाटव एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
न्याय पथ अभियान के तहत पूर्व में थाना नौगांव पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने अपहरण, दुष्कर्म के प्रकरण के आरोपी, 17 वर्ष पुराने हत्या के प्रयास प्रकरण के आरोपी, थाना बमीठा पुलिस द्वारा 14 साल पुराने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के फरार आरोपी, मातगुवां पुलिस द्वारा 10 साल पुराने लूट एवं एनडीपीएस के आरोपी, जुझार नगर पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने छेड़छाड़ तथा 3 वर्ष पुराने मारपीट अवैध हथियार के आरोपी, बिजावर पुलिस द्वारा 7 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी, थाना गौरिहार पुलिस द्वारा 17 वर्ष पुराने चोरी के आरोपी, थाना गढ़ी मलहरा पुलिस द्वारा 17 साल पुराने धोखाधड़ी प्रकरण के आरोपी तथा थाना ओरछा रोड पुलिस द्वारा 21 एवं 20 साल पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी सहित 431 से अधिक प्रकरणों के 5 लाख रुपये से अधिक के इनामी आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।










