Home डेली न्यूज़ रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 70 हजार की ठगी, इंस्टाग्राम आईडी...

रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 70 हजार की ठगी, इंस्टाग्राम आईडी पर हुई थी बातचीत

28
0
Jeevan Ayurveda



छतरपुर। बुलंदशहर (उ.प्र.) के मूल निवासी और फिलहाल हरपालपुर थाना क्षेत्र के मबइया गांव में रह रहे पवन कुमार ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर बड़ा आरोप लगाया है।
पवन कुमार का कहना है कि ग्राम मबइया के गौतम राजपूत और नौगांव निवासी संदीप राजपूत ने इंस्टाग्राम आईडी के जरिए रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 70 हजार रुपये ठग लिए। यह रकम फोन पे के जरिए तीन अलग-अलग नंबरों पर भेजी गई। आरोप है कि ठग अब जीएसटी के नाम पर और 17 हजार रुपये मांग रहे हैं।
पीडि़त के मुताबिक, इस मामले की शिकायत थाना नौगांव में की गई थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा जरूर, लेकिन कथित रूप से उनसे पैसे लेकर छोड़ दिया और पीडि़त की रकम वापस नहीं कराई। पवन ने बताया कि पुलिस ने दो दिन तक उन्हें और आरोपियों को थाने में बैठाया और बाद में धमकाकर उनका आवेदन वापस करवा दिया।
इस मामले में थाना प्रभारी सतीश सिंह का कहना है कि उन्होंने पीडि़त को 60 हजार रुपये दिलवाए हैं। पीडि़त कहने लगे की आने-जाने में खर्च हुआ है 85 हजार रूपए दिलाए जाएं। मैंने उनसे कहा कि बुलंदशहर से पुलिस लेकर आओ मैं उन्हें पकड़वा दूंगा। एडिशनल एसपी विदिता डागर ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पीडि़त ने एसपी से सख्त कार्रवाई और पूरी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here