Home डेली न्यूज़ जीतू पटवारी की सुरक्षा और नशा कारोबार पर रोक की मांग को...

जीतू पटवारी की सुरक्षा और नशा कारोबार पर रोक की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

44
0
Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। नगर में आज युवा कांग्रेस ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने एवं प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की गई।
प्रदेश सचिव आशिक मंसूरी ने बताया कि 31 अगस्त 2025 को रतलाम प्रवास के दौरान श्री पटवारी पर अज्ञात लोगों द्वारा हिंसक वातावरण निर्मित कर जानलेवा हमला किया गया। इससे पूर्व भी उन पर हमले हो चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश नशे का गढ़ बन चुका है। करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है और श्री पटवारी लगातार इसके खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इसी कारण उन पर हमले करवाए जा रहे हैं। आरोप है कि भाजपा नेताओं के नशा कारोबारियों से संबंध होने के चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। युवा कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग की कि श्री पटवारी को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और प्रदेश में नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
ज्ञापन सौंपने वालों में आशिक मंसूरी, कांग्रेस पार्षद रामकिशोर अहिरवार, नरेंद्र मोदी, राकेश लोधी, नीरज लोधी, कृष्णा विश्वकर्मा, सुदीप लोधी, भगत लोधी, पुरुषोत्तम अहिरवार, बृजेश वंशकार, आदर्श सिंह लोधी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here