Home डेली न्यूज़ नैनागिरी में हुआ विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन, 31 दिव्यांगों को मिलेगी...

नैनागिरी में हुआ विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन, 31 दिव्यांगों को मिलेगी सहायता

37
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र नैनागिरी में नि:शुल्क विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्घाटन पुन्यार्जक परिवार अजय-बबीता जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने परिषद के 50 वर्षों के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए नैनागिरी में कैम्प आयोजन को सराहनीय कदम बताया।
परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि नरेन्द्र कुमार व पुष्पा जैन की स्मृति में उनकी सुपुत्रियों बबीता, मंजू व पूनम जैन परिवार, दिल्ली के सहयोग से आयोजित 57वें दिव्यांग कैम्प में 31 दिव्यांगों का चयन किया गया। उन्हें कृत्रिम अंग (हाथ-पैर), पोलियोकैलिपर्स, ऑर्थोशूज, स्टिक व श्रवणयंत्र प्रदान करने हेतु नाप लिया गया। ये उपकरण दिल्ली की कार्यशाला में तैयार होकर 18 मई को नैनागिरी में वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में परिषद के सहसचिव आलोक जैन, ट्रस्टी पं. अशोक जैन, पार्षद मनीष जैन, गोल्डी जैन, एडवोकेट नीरज जैन सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। परिषद के महासचिव ने कैम्प की सफलता के लिए संयोजक समकित जैन, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद बुंदेलखंड प्रांत के अध्यक्ष अंकित जैन, श्री सिद्धचक्र महामंडल विधानकर्ता परिवार, बड़ा गांव, व प्रमुख सहयोगी अजय-बबीता जैन परिवार, दिल्ली का आभार व्यक्त किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here