
छतरपुर। जिले में वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर जिला मुख्यालय सहित संपूर्ण जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसीके तहत जिला मुख्यालय के होटलों और लॉज में रुके बाहरी लोगों की जांच की जा रही है। बुधवार की शाम को सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों में जाकर, यहां रुके लोगों की जानकारी ली। उन्होंने होटलों के एंट्री रजिस्टर की जांच करने के बाद कमरों में रुके बाहरी लोगों से पूछताछ भी की और उनके दस्तावेज जांचे।









