ो। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के पटेलन पुरवा वार्ड 12 में नगर परिषद की लापरवाही लोगों की मुसीबत बढ़ा रही है। दरअसल यहां कुछ समय पहले बनाई गई नाली घटिया निर्माण के कारण टूट गई है। नाली के टूटने से रास्तों पर पानी भरने लगा है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है और बच्चों को स्कूल जाने में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने कई बार नगर परिषद में आवेदन दिया, लेकिन अभी तक किसी ने संज्ञान नहीं लिया। लोगों का आरोप है कि जब वे समस्या बताने नगर परिषद पहुंचते हैं तो वहां न तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिलते हैं और न ही अध्यक्ष। नाराज लोगों का कहना है कि यदि पर्यटन नगरी खजुराहो के हालात ऐसे हैं, तो छोटे गांवों की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।










