Home डेली न्यूज़ शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला रेत कारोबारी गिरफ्तार

शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला रेत कारोबारी गिरफ्तार

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध रेत के परिवहन और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से प्रयुक्त महिंद्रा ट्रैक्टर और ट्राली बरामद की।
थाना प्रभारी निरीक्षक वाल्मीकि चौबे ने बताया कि बीते रोज ग्राम बृजपुरा की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर और ट्राली को खनिज टीम ने रोककर आवश्यक दस्तावेज मांगे थे। आरोपियों ने दस्तावेज दिखाने से इनकार किया और शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए। खनिज टीम की रिपोर्ट के आधार पर थाना सिविल लाइन में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी उपेंद्र यादव पुत्र अवध प्रसाद यादव निवासी छत्रसाल नगर छतरपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गई और विवेचना जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here