Home डेली न्यूज़ राजनगर के तालाब में मिला छतरपुर के युवक का शवपरिजनों

राजनगर के तालाब में मिला छतरपुर के युवक का शवपरिजनों

22
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक युवक की राजनगर थाना क्षेत्र में हुई संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान ऋषि नामदेव के रूप में हुई है, जिसका शव बीते दिनों राजनगर के एक तालाब में पड़ा मिला था। इस घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश और शोक व्याप्त है। परिजनों ने मामले को सीधे तौर पर हत्या से जोड़ते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि स्पष्ट संदेह के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।घटना का विवरण देते हुए मृतक के परिजन अरुण कुमार नामदेव ने बताया कि ऋषि उनके दामाद का छोटा भाई था और सिविल लाइन थाना क्षेत्र का निवासी था। ऋषि अचानक लापता हो गया था, जिसकी जानकारी उन्होंने संबंधित थाने में भी दी थी। 27 दिसंबर की रात को राजनगर पुलिस ने फोन कर सूचित किया कि एक युवक का शव तालाब में मिला है। परिजनों ने मौके पर पहुँचकर शव की शिनाख्त ऋषि नामदेव के रूप में की। शव की स्थिति को देखते हुए परिजनों को पहली नजर में ही यह मामला सामान्य डूबने का नहीं, बल्कि साजिशन हत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया है कि ऋषि का राजनगर की ही रहने वाली एक युवती के साथ पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते ऋषि को रास्ते से हटाया गया है। परिजनों ने कुछ विशिष्ट लोगों पर संदेह जाहिर करते हुए उनकी संलिप्तता की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि शव मिले हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस संदिग्धों से कड़ी पूछताछ करने और साक्ष्य जुटाने में ढिलाई बरत रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here