
छतरपुर। दर्शना महिला कल्याण समिति द्वारा एचआईवी, एड्स पखवाड़े के तहत हर रोज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गत रोज संस्था द्वारा संचालित टीआई प्रोजेक्ट के तहत पन्ना बस स्टैंड, शहर के भोजनालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस 7 दिवसीय अभियान के तहत बस स्टैंड पर ऑटो चालकों को रेड रिबन लगाकर जागरुक किया गया, साथ ही एचआईवी एड्स और 1097 के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा आईईसी सामग्री का वितरण भी किया गया। इसी क्रम में शहर के महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को भी रेड रिबन लगाकर एड्स की जानकारी दी गई। इस मौके पर टीआई स्टाफ के परियोजना प्रबंधक अमर सिंह यादव, एम एंड डी देवेन्द्र पटैरिया, ओआरडब्ल्यू रूबिया, भारती, मेघराज सहित सभी पीयर उपस्थित रहे।









