Home डेली न्यूज़ जो दायित्व मिला उसे निष्ठा के साथ निभाएं: डीजे रविंदर सिंह

जो दायित्व मिला उसे निष्ठा के साथ निभाएं: डीजे रविंदर सिंह

40
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। बीती शाम शहर के एक होटल में टैक्स बार और प्रैक्टिशनर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंदर सिंह रहे। मध्य प्रदेश टैक्स लॉ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट एके गौर शपथ अधिकारी के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने निदेशक मंडल के बाद नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। एडवोकेट अभिषेक खरे इकाई अध्यक्ष बनाए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंदर सिंह ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकारिणी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे यही अपेक्षाएं हैं। उन्होंने कहा कि टैक्स का सही रूप में इस्तेमाल हो इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
जानकारी के मुताबिक नौगांव रोड में स्थित होटल शेल्टर इनमें टैक्स बार और प्रैक्टिशनर एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में पधारे अतिथियों ने कार्यकारिणी को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित करने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वागत भाषण निवर्तमान अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने दिया, निवर्तमान सचिव संजय मिश्रा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं। नव नियुक्त अध्यक्ष एड. अभिषेक खरे ने कहा कि संस्था ने मुझे पर विश्वास कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है जिससे संस्था की गरिमा को बनाए रखना और नई ऊंचाईयों तक पहुंचाना मेरा प्रथम उद्देश्य होगा। आयकर अधिकारी भूपेंद्र राठौर ने कहा कि आज आयकर दिवस पर सभी को बधाई देता हूं, साथ ही जनहित से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में समय से आयकर जमा करें जिससे सरकार को आर्थिक सहायता मिले।आभार नव नियुक्त सचिव एड. अनुराग असाटी ने जताया तथा संचालन नीरज खरे ने किया।कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश उपेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त राज्य कर सुरेश कुमार साकेत, सीजीएसटी अधीक्षक अजय कुमार, एड. एके लखोटिया, एड. निरंजन खरे, एड. संजय नामदेव, मुकेश अग्रवाल, भरत सोनी, अखिलेश अग्निहोत्री, गौरव मिश्रा, अंशुल गुप्ता, मनीष भार्गव, सीए निखिल रावत, संतोष अग्निहोत्री, बृजमोहन दीक्षित, हरीश साहू, रोहित गुप्ता, अतीत विश्वकर्मा, रवि उपाध्याय, विक्रांत रेजा, नितिन नामदेव, सीए स्वर्णदत्त चौरसिया, सीए अमित अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, श्रीमती टीना खरे, भावना कुशवाहा सहित शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण उपस्थित रहे।
अमीर से ज्यादा टैक्स दे रहा गरीब: न्यायाधीश श्री देवलिया
कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार देवलिया ने मौजूदा टैक्स प्रणाली की तारीफ करते उदाहरण सहित उपस्थित लोगों को समझाया कि वर्तमान परिवेश में गरीब व्यक्ति अमीर की तुलना में ज्यादा टैक्स सरकार को दे रहा है, साथ ही गत वर्षों के आंकड़े भी लोगों को बताए जिससे सरकार की आमदनी अत्याधिक बढ़ी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here