Home डेली न्यूज़ बस की लगेज में रखे बैग से चोरी हुए लाखों के आभूषण


बस की लगेज में रखे बैग से चोरी हुए लाखों के आभूषण

113
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर जिले में रहने वाले अपने रिश्तेदारी के यहां जा रही उत्तरप्रदेश की एक महिला के बैग में रखे लाखों रुपए के आभूषण उस वक्त चोरी हो गए जब नंदा कंपनी की बस के स्टाफ ने जबरन उसका बैग बस की लगेज में रखवा दिया। घटना 27 अप्रैल की है, और एक माह बाद भी स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीडि़ता ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर न्याय की माँग की है।
उत्तरप्रदेश के बांदा शहर की निवासी कल्पना पांडे ने बताया कि वह 27 अप्रैल को छतरपुर जिले के बमनौरा में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी। रोडवेज बस से छतरपुर पहुँचने के बाद वह नंदा कंपनी की बस क्रमांक एमपी 16 पी 1242 से बमनौरा के लिए रवाना हुईं। कल्पना के मुताबिक बस स्टाफ ने उसके बैग को पीछे लगेज में रखने के लिए दबाव डाला और सुरक्षित रहने का भरोसा दिया। कल्पना ने मना किया, लेकिन स्टाफ ने दिक्कत का हवाला देकर जबरन बैग पीछे रखवा दिया। बमनौरा पहुँचने पर जब उसने बैग उठाया तो उसे संदेह हुआ। जांच करने पर बैग में रखे 12 से 15 लाख रुपये के आभूषण गायब मिले। कल्पना को बस स्टाफ द्वारा आभूषण चोरी किए जाने का संदेह है। कल्पना ने बताया कि उसने घटना दिनांक को ही बमनौरा थाने में शिकायत की थी, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर जाँच और कार्रवाई की माँग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here