Home डेली न्यूज़ किसानों का आरोप- जमीनों के बदले नहीं मिला उचित मुआवजा



किसानों का आरोप- जमीनों के बदले नहीं मिला उचित मुआवजा

52
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। छतरपुर तहसील क्षेत्र के खौंप गाँव में फोरलेन निर्माण के लिए ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहित की गई है, लेकिन उचित मुआवजा न मिलने से किसान आक्रोशित हैं। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देकर मुआवजा दिलाने की माँग की है और आरोप लगाया है कि उनकी जमीनों पर जबरन मशीनें चलाई जा रही हैं, जिससे हरे-भरे वृक्ष और फसलें नष्ट हो रही हैं।
खौंप गाँव के किसानों ने बताया कि उनकी जमीनों का अधिग्रहण फोरलेन सड़क निर्माण के लिए किया गया है, लेकिन उन्हें अभी तक उचित मुआवजा नहीं दिया गया। किसानों का कहना है कि मुआवजे की राशि उनकी अपेक्षा से बहुत कम है। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर माँग की है कि पहले उचित मुआवजा दिया जाए, उसके बाद ही जमीन ली जाए। किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रशासन उनकी सहमति के बिना जमीनों पर मशीनें चला रहा है, जिससे उनके हरे-भरे वृक्ष और फसलें नष्ट हो रही हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here