Home डेली न्यूज़ आयुष विभाग में हो रही योग प्रशिक्षक और सहायक की भर्ती


आयुष विभाग में हो रही योग प्रशिक्षक और सहायक की भर्ती

77
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आयुष विभाग में सेडमैप संस्था के माध्यम से छतरपुर जिले के गढ़ा, बछौन और रगौली केंद्रों के लिए 3 योग प्रशिक्षक और 5 योग सहायक की भर्ती की जा रही। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन अभी सिर्फ ऑनलाइन आवेदनों को मान्य किया गया है, जिनके बुधवार को साक्षात्कार हुए।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. निर्मला कुशवाहा ने बताया कि जिले में 3 योग प्रशिक्षक और 5 योग सहायक के पद रिक्त हैं, जिनकी पूर्ति संचालनालय के आदेशानुसार आउटसोर्स प्रक्रिया के तहत की जा रही है। यह भर्ती गढ़ा, बछौन और रगौली केंद्रों के लिए हो रही है। सेडमैप संस्था के जिला समन्वयक एमके श्रीवास ने बताया कि 2 माह पहले भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन वर्तमान में सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करने वालों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा। ऑफलाइन आवेदन करने वाले इस साक्षात्कार में शामिल नहीं होंगे, उनके आवेदनों को भोपाल भेजा जाएगा और भविष्य में जरूरत पडऩे पर उन पर विचार किया जाएगा। डॉ. कुशवाहा ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जा रही है और जल्द ही चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here