
छतरपुर। शहर के सुमति स्कूल में पढऩे वाली अनन्या जैन ने कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल, शहर एवं परिवार का नाम रोशन किया है।शहर के सुमति स्कूल में पढऩे वाली छात्रा अनन्या जैन ने सीबीएसई बोर्ड में कक्षा 10वीं में 95.8 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अनन्या की इस उपलब्धि पर स्कूल के स्टाफ ने बधाई दी है। वहीं अनन्या के परिवार ने भी बेटी की इस सफलता पर खुशी व्यक्त की है।









