
छतरपुर। जिला अस्पताल के द्वितीय तल पर एक मरीज के परिजन का मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीडि़त कमलेश यादव, निवासी संगेड़ी राजपुर तहसील चंदला ने बताया कि वह अपने मरीज की देखभाल के लिए अस्पताल में रुके थे। सोते समय अज्ञात चोर ने उनका मोबाइल चुरा लिया। सुबह उठने पर उन्हें मोबाइल गायब मिला। उन्होंने तत्काल अस्पताल चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।








