Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में अपने ही खून पर डाली बुरी नजर, कलियुग का कहर-रिश्तों...

टीकमगढ़ में अपने ही खून पर डाली बुरी नजर, कलियुग का कहर-रिश्तों को तार-तार करने वाले पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

142
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। कलियुग में पाप बढ़ेगा, मनुष्य हैवान बन जाएगा। संतों के मुख से यह सुना तो था, लेकिन इस कदर हैवान बन जाएगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा। शहर में बीते दिनों पुलिस ने एक पिता को ही जब अपनी ही बेटी पर बुरी नजर डालने और उसके साथ काला मुंह करने का प्रयास किए जाने के मामले में गिरफ्तार किया, तो सभी भौचक्के रह गए। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना को सुनकर लोग आरोपी पिता को धिक्कारने लगे। इन दिनों जिले में नबालिग बालिकाओं के अलावा युवतियों एवं महिलाओं के साथ दुराचार की बढ़ती घटनाओं ने लोगों को चौंका दिया है। जिले में आए दिन होने वाली बलात्कार एवं छेडख़ानी जैसी घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी होना लाजमी हो जाता है। हालांकि पुलिस द्वारा इन वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को दबोचने में किसी प्रकार की कमीं नहीं छोड़ी जा रही है, लेकिन इन घटनाओं का होना भी किसी मायने में सही नहीं ठहराया जा सकता। ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया जाने लगा है। देखा जा रहा है कि नाबालिग युवतियों के साथ दुराचार की घटनाओं में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से कई लोग सहभागी बनते आ रहे हैं। असावधानी एवं लापरवाही के अलावा चरित्रहीनता भी इस तरह की वारदातों का मुख्य कारण रहा है। रिश्तों के मायने अब कितने रह गए, वह आए दिन संबन्धों को तार-तार कर दुराचार की घटनाओं से स्पष्ट होने लगा है। कहा जा रहा है कि यदि इसी तरह से बलात्कार एवं छेडख़ानी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ता रहा, तो वह दिन दूर नहीं, जब बेटियां घर से निकलने में भय खाने लगेंगी। प्रशासन द्वारा ज्यौं-ज्यौं लोगों को बेटियों को बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, परिणाम उसके ठीक वितरीत आते दिखाई देने लगे हैं। संस्कार, संस्कृति और सभ्यता को तिलांजलि दिए जाने एवं पश्चिमी सभ्यता का चोला ओढऩे से भी लोगों का चरित्र गिरने लगा है। पिता द्वारा ही अपनी बेटी के साथ दुराचार करने का प्रयास निश्चित ही शर्मसार करने वाली घटना कही जा सकती है। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपनी बच्ची के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने वाले पिता को तत्काल किया गिरफ्तार किया गया। पुलिस के हवाले से मिली जानकारी में बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों पर घटित होने बाले अपराधों में तत्काल कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। बताया गया है कि 27 मार्च 25 को एक युवती के द्वारा थाना कोतवाली पर रिपोर्ट लेख कराई कि उसके पिता रूद्र प्रताप सिंह के द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 62, 68ं, 64(2) (थ्) 115 (2), 74 बीएनएस का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी कोतवाली टीकमगढ़ पंकज शर्मा के नेतृत्व में 27 मार्च 25 को उपरोक्त अपराध के आरोपी रूद्र प्रताप सिंह निवासी सिविल लाईन टीकमगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय टीकमगढ़ के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पंकज शर्मा, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिह प्रधान आरक्षक रतीराम, आरक्षक अजय की विशेष भूमिका रही है ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here