
छतरपुर। मप्र विद्युत मण्डल का सटई रोड में स्टोर कॉलोनी में स्थित मंदिर में विगत रोज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम रखा गया। यहां स्क्रीन लगाकर अयोध्या के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद कारसेवा में शामिल सुधा चौबे को सम्मानित किया गया। सुधा चौबे ने तत्कालीन कारसेवा के अनुभव साझा किए। आयोजन के दौरान भण्डारा रखा गया। उपस्थित जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता पीके मिश्रा, कार्यपालन अभियंता आरए मिश्रा, आरके पाठक, सर्वेश शुक्ला, हरेन्द्र सिंह चंदेल सहित बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।








