Home डेली न्यूज़ 1100 दीप जलाए, श्रीराम की हुई महाआरती

1100 दीप जलाए, श्रीराम की हुई महाआरती

28
0
Jeevan Ayurveda

भगवान राम के आदर्शों को जीवन में उतारने की जरूरत: नम: शिवाय अरजरिया
छतरपुर। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जहां देश भर में उत्साह के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित हुईं वहीं जिला मुख्यालय में हिन्दू उत्सव समिति ने भी अपनी ओर से गिलहरी के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया। स्थानीय चौपाटी में जहां 1100 दीपक जलाकर दीवाली जैसा उत्साह देखने को मिला वहीं सर्दीली हवाओं के बीच स्कूली बच्चों से लेकर विद्यालयों की अन्य प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुए अतिरिक्त कलेक्टर नम:शिवाय अरजरिया ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने की जरूरत है। वे जीवनभर मर्यादा का संदेश देते रहे। जानकारी के मुताबिक हिन्दू उत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त कलेक्टर नम:शिवाय अरजरिया, पूर्व नपाध्यक्ष  अर्चना सिंह, शिवसेना जिला प्रमुख मुन्ना तिवारी, समाजसेवी शंकर सोनी, डीडी तिवारी, प्रभा वैद्य, हरिओम पटेल, आनंद शर्मा तथा दिलीप रैकवार की उपस्थिति में दीप ज्योति के साथ शुरू हुआ। रामज्योति जलाकर भय प्रकट कृपाला दीनदयाला की प्रस्तुति हुई। इसके बाद गुरू गोविंद गुरूकुल के प्रतिभागियों ने रजनी सिंह परमार के नेतृत्व में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। ग्लोरियस अकादमी व पाउनी गु्रप के बच्चों की प्रस्तुति ने भाव-विभोर कर दिया। एक बालिका पलक दुबे ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत श्रीराम की महाआरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि हमारे आराध्य भगवान श्रीराम की मूर्ति की आज प्राण प्रतिष्ठा है और यह किसी त्यौहार से कम नहीं है। कार्यक्रम में कारसेवक अन्नी सोनी का सम्मान किया गया। वहीं नारी शक्ति की बरखा मिश्रा, दीवाली चौधरी, प्रियंका पटैरिया, आस्था सिंह, पं. उमेश कुमार द्विवेदी वैदिक जी, ब्रजगोपाल तिवारी, हिमांशु अग्रवाल, दयाशंकर कुशवाहा, देवेश चतुर्वेदी, प्रिंस अवस्थी, दाता सिंह, अनुजय पाठक, हर्ष शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here