Home डेली न्यूज़ सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रारम्भ

सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रारम्भ

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई (पुरूष वर्ग) स्वयंसेवकों द्वारा गोद ग्राम छिरावल में तथा इकाई दो (महिला वर्ग) का विश्वविद्यालय परिसर में सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन 25/3/2025 किया गया। यह शिविर दिनांक 25 मार्च से 31 मार्च तक होगा।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम एवं फॉर्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार जैन ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर ग्राम गोद छिरावल के लिए रवाना किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कुलाधिपति ने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवको के लिए व्यक्तित्व परिवर्तन एवं बाहरी समाज से जुडने एवं वहाँ की समस्याओं को जानने का सुअवसर प्रदान करता हैं।इस उद्घाटन सत्र के पूर्व सर्वप्रथम कार्यक्रम अधिकारी डॉ महेश चंद्र अहिरवार और वर्षा यादव ने सभी स्वयं सेवकों द्वारा शिविर स्थल का निरीक्षण किया गया। ग्राम छिरावल में साक्षरता रैली का आयोजन कर ग्राम वासियों को अवगत कराया गया है कि आपके ग्राम में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर लगाया जा रहा है। तथा इसके पश्चात ग्राम पंचायत सरपंच श्री गंगा प्रताप सिंह बुंदेला एवं ग्राम पंचायत सचिव अरविंद कुमार अहिरवार ने मां सरस्वती जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर एंव दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षकगण और ग्राम के वरिष्ठ सम्माननीय व्यक्ति उपस्थित रहें। वही विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विशेष शिविर की कार्यक्रम अधिकारी वर्षा यादव ने एंव छिरावल में आयोजित विशेष शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ महेश चंद्र अहिरवार ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इन सात दिनों में शिविर स्थल की साफ सफाई, मार्ग की सफाई एंव सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई, जागरूकता रैलियां, वृक्षारोपण आदि प्रमुख कार्य किए जायेगें।शिविर के द्वितीय दिन ग्राम सरपंच श्री गंगा प्रताप सिंह बुंदेला ने सभी स्वंय सेवक का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का लक्ष्य स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति समाज को जागरुक करना एवं सकारात्मक संदेश देना अति सराहनीय कार्य हैविश्वविद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. भक्ति अग्रवाल ने कहा कि व्यक्ति को उसके समाज से प्रति दायित्व से अवगत कराने का कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना करता है। इसमें सम्मिलित होने से व्यक्ति का बौद्धिक विकास के साथ-साथ चरित्र उत्थान भी होता है राष्ट्रीय सेवा योजना से संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है और इसमें सामूहिकता का महत्व पता चलता है। इसमें वरिष्ठ स्वयंसेविका आरती पाठक, निशा यादव, महक अली, श्रेया सोनी, निशा कुशवाहा, उमा अहिरवार, रीमा राजपूत, रचना अहिरवार, कल्पना अहिरवार, माला राजपूत, रजनी अहिरवार, निधि प्रजापति, खुशबू बानो, किरण, सपना, कुमकुम समेत 45 छात्राएं कैंप में उपस्थित रही।शिविर के दूसरे दिन महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी इंजी. वर्षा यादव के नेतृत्व में परिसर की साफ सफाई की गई, तथा बौद्धिक सत्र में पुस्तकालय विभाग की विभगाध्यक्ष डॉ. सविता सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही उन्होने अपने वक्तव्य में छात्राओं से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि किताबी ज्ञान से ज्यादा जरूरी व्यवहारिक ज्ञान है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here