Home डेली न्यूज़ नागरिक विमानन मंत्री से खजुराहो सांसद ने की मुलाकात

नागरिक विमानन मंत्री से खजुराहो सांसद ने की मुलाकात

59
0
Jeevan Ayurveda


खजुराहो। खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय विमानन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू से मुलाकात कर खजुराहो की एयर कनेक्टिविटी को यथावत रखने तथा और अन्य शहरों से जोडऩे के लिए मांग पत्र सौंपा। साथ ही अन्य बिंदुओं और सुविधाओं के संदर्भ में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्रीय विमानन मंत्री से कहा कि खजुराहो को पर्यटन के दृष्टिकोण से तथा प्रधानमंत्री के आईकॉनिक सिटी के रूप में घोषित खजुराहो जो की विश्व धरोहर में सम्मिलित पुरातात्विक धरोहर है यहां की उड़ान को यथावत रखा जाए। साथ ही खजुराहो के अलावा पन्ना टाइगर रिजर्व एवं पन्ना में देश दुनिया से आने वाले प्रणामी समुदाय के लोग एवं तेजी से बढ़ता प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में आने वाले बड़ी संख्या में यात्रियों की सुविधा के दृष्टिकोण से एवं यहां के महत्वता को देखते हुए मुंबई, भोपाल, कोलकाता, उदयपुर तथा अहमदाबाद जैसे शहरों से अगर कनेक्टिविटी जोड़ दी जाए तो निश्चित रूप से पर्यटन व्यवसाय और राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने केंद्रीय विमान मंत्री से खजुराहो में एटीसी स्टाफ बढ़ाए जाने हेतु भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खजुराहो तथा बागेश्वर धाम में भी आए दिन अतिविशिष्ट जन, देसी और विदेशी पर्यटक एवं श्रद्धालु गण का मूवमेंट होता है जिसके चलते एटीसी स्टाफ की कमी के कारण अन्य विमानन परिचालन कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है, यदि यहां पर एटीसी स्टाफ को बढ़ा दिया जाए तो सामान्य उड़ान एवं चार्टेड विमान के परिचालन को बगैर किसी बाधा के संचालन हो सकेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here