Home डेली न्यूज़ किसान मोर्चा ने वृद्धाश्रम में मनाया सीएम का जन्मदिन

किसान मोर्चा ने वृद्धाश्रम में मनाया सीएम का जन्मदिन

49
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन को शहर में किसान मोर्चा द्वारा धूमधाम से मनाया गया। किसान मोर्चा ने मंगलवार को सीएम के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया और उनके लंबी उम्र की कामना की।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बॉबीराजा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में लगातार विकास किए जा रहे हैं। 25 मार्च को उनका जन्मदिन प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसी क्रम में छतरपुर शहर के जिला अस्पताल में स्थित वृद्धाश्रम में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद वृद्धजनों को फल वितरण एवं वृद्धजनों के साथ केक काटकर सीएम के लंबी उम्र की प्रार्थना की गई। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here