
।ईशानगर। क्षेत्र के ग्राम बौंड़ा स्थित करधइयन सरकार मंदिर में पंच दिगंबर अनी अखाड़ा महामंडलेश्वर दीनबंधुदास महाराज की तपोमभूमि में पर शहीदों की आत्मा शांति एवं विश्व कल्याण के लिए यज्ञों का महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। रविवार को शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आयोजन के ध्वज की स्थापना की गई और इसके साथ ही आयोजन की तैयारियां शुरु हो गई हैं। आयोजन समिति के गजानन महाराज ने बताया कि 51 फिट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थपित कर अखंड भारत सेनानी श्रीराम नाम महायज्ञ की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है। पुख्य नक्षत्र में धनंजय कुंड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह कुंड 108 फीट गहरा होगा। धनंजय कुंड का कार्य सम्पन्न होने के बाद महायज्ञ की तिथि का निर्धारण होगा।








