
सटई। रंगो का पर्व होली नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, वहीं युवाओं ने नगर की गलियों में एक-दूसरे पर जमकर रंग बरसाए। बच्चे और महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं, उन्होंने भी जमकर होली खेली। एक ओर नगर के बिहारी जी मंदिर में धार्मिक गीतों पर लोग नाचते नजर आए तो वहीं दूसरी ओर मिठाई की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ दिखी। पूरे नगर ने आपसी भाईचारे और अन्य धर्मों का सम्मान करते हुए रंगों का त्यौहार मनाया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी निगरानी करता रहा लेकिन कहीं भी आशांति देखने को नहीं मिली।राज्यमंत्री ने चंदला विधानसभा में मनाई होलीनोट: इस समाचार के साथ फोटो क्रमांक 06 लगाएं।रविवार को मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री तथा चंदला विधायक दिलीप अहिरवार ने कार्यकर्ताओं के साथ चंदला विधानसभा में होली का त्यौहार मनाया। राज्यमंत्री ने कहा कि चूंकि चंदला विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से ही वे क्षेत्र की सेवा कर पा रहे हैं, इसलिए यहां की जनता के साथ होली का त्यौहार मनाने आए हैं। सुबह 11 बजे से चंदला में कार्यक्रम की शुरुआत हुई और चंदला के बाद वे भ्रमण करते हुए क्षेत्र के सरवई, बारीगढ़ जैसे अन्य कस्बों में भी पहुंचे, जहां के लोगों के साथ राज्यमंत्री ने होली खेली। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद उपाध्यक्ष अंशु हर्षित शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय सिंह दिखित, राहुल द्विवेदी, लखन अवस्थी, महेंद पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।









