
छतरपुर। होली कभी भी अकेले नहीं खेली जाती, यह संगठन का त्यौहार है तो जो भी हमारे संबंध संपर्क में हैं उनके लिए ईश्वर से शक्तियां लो, सबको आत्मा के सात गुणों की खुशबू और परमात्मा के संग के रंग में सराबोर कर सबको दुख अशांति से मुक्त करना ही सच्ची होली मनाना है, उक्त उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय किशोर सागर में होली महोत्सव के दौरान छतरपुर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके शैलजा ने व्यक्त किये। कार्यक्रम को खुश रंग बनाने के लिए बच्चों ने होली के गीतों पर नृत्य किया, श्रीराधे-कृष्ण के साथ धूमधाम से होली मनाई गई। समारोह में विश्वनाथ सेवाकेंद्र प्रभारी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा की सातों रंगो की तरह आपका जीवन भी सतरंगी और खुश रंग बना रहे। कार्यक्रम में सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे एक्सीलेंस स्कूल प्राचार्य एस.के उपाध्याय, अग्रसेन सेवा आश्रम पब्लिक ट्रस्ट प्रबंधक संतोष अग्रवाल, एयरपोर्ट एजीएम सौरभ यादव, बीके रीना, बीके रजनी, बीके कमला, कल्पना बहन सहित ब्रह्माकुमारी विद्यालय के सभी भाई बहनें सम्मिलित हुए और सबके जीवन को खुशनुमा बनाने की सच्ची होली मनाने का संकल्प लिया।








