Home डेली न्यूज़ करंट की चपेट में आया किशोर, खेत पर पंप चलाते समय दर्दनाक...

करंट की चपेट में आया किशोर, खेत पर पंप चलाते समय दर्दनाक मौत

133
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बनगांय में करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे अनिल अपने खेत पर पंप चलाने गया था। इसी दौरान पंप चालू करते समय उसके हाथ में तेज करंट लग गया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के समय खेत पर कोई मौजूद नहीं था। करीब दोपहर 12:30 बजे जब परिजन खेत पर पहुंचे तो पंप बंद मिला। पास जाकर देखने पर अनिल जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना नौगांव पुलिस को दे दी गई है। जिला अस्पताल में शव को पीएम हाउस भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here