Home डेली न्यूज़ 6.3 डिग्री पहुंचा नौगांव का तापमान, सर्द हवाओं से ठिठुरा जिला

6.3 डिग्री पहुंचा नौगांव का तापमान, सर्द हवाओं से ठिठुरा जिला

21
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले में ठंड का कहर जारी है, सोमवार को छतरपुर शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री है, जबकि जिले के नौगांव में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री और खजुराहो में 8.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चल रही हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। रविवार की रात को तेज ठंड होने के कारण सोमवार की सुबह खेतों में फसलों के ऊपर ओस की बूंदें, बर्फ के रूप में दिखाई दी। सुबह से घना कोहरा भी छाया था जिस कारण से विजिबिलिटी 100 मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 दिन तक इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। लोग ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं और गर्म कपड़े पहनकर घर से निकल रहे हैं।
कोहरे को लेकर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जिले में पड़ रही भीषण ठंड के साथ रात के वक्त घना कोहरे होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं, इसी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि वाहन चालक यात्रा करने से पहले और यात्रा के दौरान मौसम के पूर्वानुमान की जाँच करें। यदि कोहरे की चेतावनी है, तो अपनी यात्रा को तब तक के लिए टाल दें जब तक कि यह साफ न हो जाए। अगर वाहन चालक कोहरे में गाड़ी चलाते हुए फंस जाते हैं, तो पूरी सावधानी से गाड़ी ड्राइव करें। धीरे-धीरे ड्राइव करें और ऐसी गति से ड्राइव करें जो परिस्थितियों के अनुकूल हो। इसके साथ ही वाहन की प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। लो-बीम हेडलाइट्स का उपयोग करें क्योंकि हाई बीम कोहरे में नमी की बूंदों को प्रतिबिंबित करते हैं, जिससे इसे देखना कठिन हो जाता है। यदि वाहन में फॉग लाइट है, तो अपने लो-बीम के साथ उनका भी इस्तेमाल करें। फुटपाथ चिह्नों का उपयोग करें, सड़क के बाएं किनारे का उपयोग गाइड के रूप में करें, न कि मध्य रेखा का। सामने चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाएं। वाहन चलाते वक्त फोन पर बात न करें, संगीत न सुनें ताकि ध्यान केन्दि्रत रहे। कोहरा अधिक होने पर वाहन को सुरक्षित पार्किंग क्षेत्र में रोक लें और वाहन की लाइन चालू रखें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here