Home डेली न्यूज़ शादी-समारोह में शराबियों ने मचाया आतंक, वायरल हुआ वीडियो

शादी-समारोह में शराबियों ने मचाया आतंक, वायरल हुआ वीडियो

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम फुटवारी में एक शादी समारोह के दौरान गांव के ही तीन शराबियों द्वारा उपद्रव तथा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना तीन दिन पुरानी है, जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। भगवां पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर तीनों युवकों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत 7 फरवरी को ग्राम फुटवारी निवासी चतरा पुत्र सरमना अहिरवार उम्र 50 वर्ष की बेटी रंजना की शादी थी, जिसमें बारातियों के मनोरंजन के लिए ग्रामीण कलाकारों को बुलाया गया था। उक्त कलाकार लोगों का मनोरंजन कर रहे थे तभी गांव का पप्पू आदिवासी, नंद किशोर आदिवासी और राजा आदिवासी शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचे और उक्त कार्यक्रम अपने घर के बाहर करवाने की जिद करने लगे। जब चतरा सहित अन्य रिश्तेदारों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो तीनों ने मारपीट और तोड़-फोड़ शुरु कर दी। मारपीट में चतरा के अलावा उसका भाई हरप्रसाद, रिश्तेदार कम्मा और राजेश अहिरवार को चोटें आई थीं। मारपीट के दौरान किसी ने शराबियों का वीडियो बना लिया था, जो कि सोमवार को वायरल हुआ है। वहां घटना के बाद पीडि़त चतरा ने भगवां थाना पहुंचकर शिकायत की, जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 296(3), 351(2), 324(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरु की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here