Home डेली न्यूज़ तीन दिवसीय जोन स्तरीय खेलकूद एवं साहित्य प्रतियोगिता का शुभारंभ

तीन दिवसीय जोन स्तरीय खेलकूद एवं साहित्य प्रतियोगिता का शुभारंभ

20
0
Jeevan Ayurveda

तीन दिवसीय जोन स्तरीय खेलकूद एवं साहित्य प्रतियोगिता का शुभारंभ नौगांव नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी तथा कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र प्रताप सिंह एवं श्रीमती मीना मिश्रा द्वारा किया गया । कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए एवं डाईट कॉलेज नौगांव की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसकी उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों ने सराहनीय कार्य किया की ताली की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत मनोबल बढ़ाया गया।तीन दिवसीय कार्यक्रम में छतरपुर टीकमगढ़ पन्ना दमोह सागर जॉन स्तरीय खेलकूद एवं साहित्य प्रतियोगिताओं के आयोजन में खेलकूद एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here