Home डेली न्यूज़ जेरोंन महोत्सव बुंदेलखंड का अद्भुत व अलौकिक आयोजन: हरप्रीत सिंह रूपराह

जेरोंन महोत्सव बुंदेलखंड का अद्भुत व अलौकिक आयोजन: हरप्रीत सिंह रूपराह

21
0
Jeevan Ayurveda
  • “जेरोंन महोत्सव- 2025” का रंगारंग शुभारम्भ
  • अंतरराजीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच मंगलवार को हरियाणा व मध्यप्रदेश के बीच
  • पूल- ए के पहले मुकाबले में जम्मू कश्मीर ने बुंदेलखंड एकादश को रोंदा

टीकमगढ़। जेरोंन महोत्सव के सोहलवे संस्करण, जेरोंन महोत्सव-2025 का रंगारंग शुभारम्भ सोमवार को न्यू नीलकंठेस्वर महादेव स्टेडियम में हुआ| उद्घाटन समारोह के इस अवसर पर हरप्रीत सिंह रूपराह, अतिरिक्त महाधिवक्ता, मध्यप्रदेश शासन, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर मुख्य अथिति रहे| कलेक्टर निवाड़ी लोकेश कुमार जांगिड़ ने प्रथम दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता की| वही समारोह के विशिष्ठ अतिथि के रूप में कलेक्टर टीकमगढ़ अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक निवाड़ी डॉ. राय सिंह नरवरिया उपस्थित रहे| इनके साथ ही नगर परिषद् जेरोंन की अध्यक्षा कुसुम मातादीन पस्तोर, सतीश वर्मा डिप्टी कलेक्टर पृथ्वीपुर, नायब तहसीलदार जेरोंन अभिषेक गौतम, लेखपाल मयंक रावत, मुख्य नगरपालिक अधिकारी जेरोंन बहादुर अहिरवार, वरिष्ठ समाजसेवी मातादीन पस्तोर तथा पार्षदगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे| सभी अतिथियों ने परंपरा अनुसार सर्वप्रथम जेरोंन महोत्सव-2025 के सफल आयोजन की कामना करते हुये विधिवत रूप से पिच व मैदान की पूजा कर भगवान् का आवाहन किया| तत्पश्चात उन्होंने जेरोंन महोत्सव-2025 के उद्घाटन मैच खेलने वाली दोनों टीमो बुंदेलखंड एकादश व जम्मू कश्मीर के खिलाडियों व दोनों अम्पायरों से परिचय किया व उसके बाद टॉस उछाल दोनों टीमो के कप्तानो के मध्य निर्णय करवाया| इस अवसर पर समारोह को आगे बढ़ाते हुये सभी ने राष्ट्रीय ध्वज फेहराया व तत्पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया एवं शांति के प्रतीक सफ़ेद कबूतरों को आसमान में छोड़ा गया| तत्पश्चात अतिरिक्त महाधिवक्ता ने पहली गेंद खेल कर ओपचारिक रूप से अंतरराजीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया| जेरोंन महोत्सव-2025 के उद्घाटन समारोह के अवसर पर ब्राइटकैरियर कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पृथ्वीपुर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत पर मनमोहक नृत्य द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया|
इस अवसर पर हरप्रीत सिंह रूपराह अतिरिक्त महाधिवक्ता मध्यप्रदेश शासन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अपने साथी छोटे भाई और आयोजन समिति के सदस्य अजीत रावत से जेरोंन महोत्सव के बारे में सुनकर मैं अपने आपको यहाँ आने से रोक नहीं पाया| मेरा जेरोंन महोत्सव में पहला अनुभव है और मैं यहाँ आकर गौरान्वित महसूस कर रहा हूँ| जेरोंन महोत्सव बुंदेलखंड में अपनी एक अलग पहचान रखता है| यहाँ उपस्थित जनमानस और खिलाडियों का जोश एक नयी सकारत्मक ऊर्जा का संचार करता है| पिछले सोलह वर्षो से ऐसे आयोजन को साल दर साल सफल आयोजित करना एक प्रशंसनीय काम है और इस वर्ष सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन एक अत्यत सराहनीय पहल है| ओरछाधीश प्रभु श्री राम की इस धरा पर नियम कानूनों का पालन और स्वच्छ सोंच के साथ सकारात्मक सर्वांगीण विकास इस क्षेत्र में सच्चे रामराज की अनुभूति होगी| जेरोंन महोत्सव जैसे सामाजिक चेतना के मंच इस ओर मील का पत्थर साबित होंगे|
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर निवाड़ी लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि यहाँ आकर पता चला कि जेरोंन महोत्सव एक राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, जो अपने आप में एक अनूठी पहल है| आशा है ऐसे आयोजन सामाजिक चेतना के नए स्वरुप को आगे बढ़ाएंगे| वही विशिष्ठ अतिथि के रूप उपस्थित्त कलेक्टर टीकमगढ़ अवधेश शर्मा ने कहा कि जेरोन क्षेत्र पहले टीकमगढ़ जिले का अंग रहा है और मै आज अतिथि के रूप में यहां आया हूँ| मुझसे आप लोग जो भी अपेक्षा रखेंगे में तैयार हूँ| जेरोन महोत्सव समिति को इस आयोजन के लिए बहुत बहुत बधाई| उनके साथ ही पुलिस अधीक्षक निवाड़ी डॉ. नरवरिया ने नियम कानूनों का पालन करने का आवाहन करते हुए, पुलिस विभाग कीओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया|
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मातादीन पस्तोर द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा गया कि जेरोन महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य हर वर्ष अपनी मेहनत से बिना किसी सरकारी मदद के ये महोत्सव आयोजित करते है, कलेक्टर महोदय निबाड़ी से मांग कि जाती है कि इस महोत्सव को संस्कृति विभाग से पंजीकृत कर सरकारी मदद दिलाई जाये और अतिथियों के रुकने हेतु नगर में विश्राम गृह को स्वीकृति कर शीघ्र निर्माण कराया जाये|
जेरोंन महोत्सव-2025 के पूल ए के पहले उद्घाटन मैच में टॉस जीत कर जम्मू कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया| जम्मू कश्मीर के छोर से बल्लेबाजी करने हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर कुल 134 रन बनाये| जम्मू कश्मीर के बल्लेबाज बासित दर ने फैज खान के साथ अपनी साझेदारी में 75 गेंदों का सामना करते हुए सयुक्त रूप से टीम के स्कोर में 86 रन जोड़े| बासित ने इस साझेदारी में अपनी ओर से 44 गेंदों पर 55 रन जोड़कर जेरोंन महोत्सव-2025 का पहला अर्द्धशतक शतक लगा जनता की वाह वाही लूटी| बुंदेलखंड एकादश के लिए गेंदबाजी के छोर से रुपेश ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए अपने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए| दूसरे सत्र में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुंदेलखंड एकादश की टीम ने बेहतरीन क्रिकेट का प्रदर्शन करते हुए मैच में समां बाँध दिया| आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में बुंदेलखंड एकादश की टीम ने बल्लेबाजी में अपने जौहर तो दिखाए परन्तु जम्मू कश्मीर के परिश्रम के आगे घुटने टेकते हुए 20 ओवर में विकेट 8 खोकर मात्र 130 ही बनाये और मैंच गवा दिया| जम्मू कश्मीर के गेंदबाजो आदिल भट्ट ने चार जबकि शाहिद सलाम, गोहर और अमित सिंह सभी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बुंदेलखंड एकादश के एक- एक बल्लेबाजो को आउट किया| जम्मू कश्मीर के खिलाडी बासित दर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ दी मैच के खिताब से नवाजा गया|

Ad

जेरोंन महोत्सव-2025 के दूसरे दिन मंगलवार को पूल-ए के दूसरे मुकाबले में भोपाल, मध्यप्रदेश का सामना फरीदाबाद, हरियाणा से होगा|

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here