
मां की मौके पर ही मौत, बेटी बाल बाल बची
नौगांव। बस से उतरकर रोड़ पार कर रही मां को ट्रैक ने जोरदार टक्कर मार कर मौके से भाग निकला। इस हादसे में मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं बेटी बाल बाल बची। सड़क पर खून से लथपथ हालात में पड़ी महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा बनाते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर जॉच शुरू की है। वहीं एक्सीडेंट करने वाले ट्रक की भी तलाश की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नम्बर 16 दुर्गा कालोनी में रहने वाले जगदीश तिवारी की 45 वर्षीय पत्नी शीला तिवारी और पुत्री मिनी तिवारी अपने घर जाने के लिए शुक्रवार की सुबह 10 बजे के लगभग नौगांव बस स्टैण्ड से दूल्हा बाबा मन्दिर के पास जाने के लिए बस की पीछे वाली सीट पर बैठ गई और जैसे ही दूल्हा बाबा मन्दिर आया वैसे ही बस के पीछे वाले गेट से उतरकर घर जाने के लिए दोनों मां-बेटी सड़क पार करने लगीं तभी छतरपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने शीला तिवारी को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। गनीमत रही की शीला तिवारी की बेटी मिनी तिवारी सड़क पार कर चुकी थी जिस कारण वह बाल बाल बच गई और इस हादसे में शीला तिवारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। खून से लथपथ हालत में शीला तिवारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डाक्टरों ने जांच कर शीला को मृत घोषित कर दिया।मोटरसाइकिल से लौट रहे थे पति, पत्नि और बेटीबताया गया है कि राजा पेट्रोल पंप पर मुनीम का काम करने वाले जगदीश तिवारी अपनी पत्नि शीला तिवारी और पुत्री मिनी तिवारी के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर टीकमगढ़ जिला पलेरा के पास खजरी गांव से नौगांव लौट रहे थे तभी टोल प्लाजा से अपनी पत्नि शीला और बेटी मिनी तिवारी को बस में बैठा दिया और कहा हमें ऑफिस जाना है आप लोग घर चले जाना और मां बेटी नौगांव बस स्टैड से बस में बैठकर घर जा रही थी तभी सड़क पार करते समय दूल्हा बाबा मंदिर के पास हादसा हो गया जिस कारण जगदीश तिवारी की पत्नि शीला तिवारी की मौत हो गई जिसकी जानकारी लगते ही राजा और पेट्रोल पंप के कर्मी भी अस्पताल पहुंच गए।









