
छतरपुर। नगर के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान टोरिया मंदिर परिसर पर हनुमान टोरिया सेवा समिति द्वारा आयोजित एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। यह शिविर स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद रावत की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रेम रावत, पुत्र रामू रावत, मनोज, कमल, विनोद, पंकज रावत के सहयोग से आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ऋषि कौशल उपस्थित रहे।हनुमान टौरिया सेवा समिति के गिरजा पाटकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से आए डॉ अरविन्द मिश्रा और डॉ प्रदीप मिश्रा सहित 10 सदस्यीय टीम के द्वारा 450 आंखों के मरीजों का परीक्षण एवं जांच की गई जिसमें 130 मोतियाबिंद के मरीजो को ऑपरेशन हेतु चिंहित कर चित्रकूट भेजा गया। शेष मरीजों का इलाज कर दवा एवं चश्मा वितरित किए गए। शिविर में अतिथि के रूप में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ऋषि कौशल का समिति के द्वारा साल श्री फल से सम्मान किया गया।








