Home डेली न्यूज़ अनियंत्रित डीजे वाहन पलटा, एक की मौत

अनियंत्रित डीजे वाहन पलटा, एक की मौत

42
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में डीजे बुलाया गया था। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद जब डीजे वापस जा रहा था तभी दोपहर करीब 12 बजे बाईक को बचाने के चक्कर में डीजे पलट गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल है।ग्राम कैंड़ी के गोविंद कुशवाहा ने बताया कि चौक समारोह में डीजे को बुलाया गया था। डीजे वाहन विश्वनाथ पिता मुन्ना अहिरवार 20 वर्ष एवं सुरेन्द्र पिता दिल्ला अहिरवार 18 वर्ष निवासी मुड़ारी थाना कुलपहाड़ सवार थे। कार्यक्रम उपरांत डीजे जब वापस जा रहा था तभी दोपहर करीब 12 बजे लुगासी के पास बाईक को बचाने के चक्कर में डीजे अनियंत्रित होकर पलट गया। डीजे की चपेट में आने से विश्वनाथ अहिरवार 20 वर्ष की मौत हो गई जबकि सुरेन्द्र अहिवार गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें पुलिस और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here