Home डेली न्यूज़ सेन समाज ने धूमधाम से मनाई भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जन्म...

सेन समाज ने धूमधाम से मनाई भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जन्म जयंती

21
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला सेन समाज के तत्वाधान में जननायक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर डॉक्टर बी. एल. वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहां की सामाजिक संगठनों को समाज के विकास के लिए ऐसी रूपरेखा बनानी चाहिए जिससे समाज की अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके। सभी को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। सेन समाज के अध्यक्ष हेमराज वर्मा ने कहां की समाज के जन जागरण का काम के लिए बुद्धिजीवियों को आगे आना चाहिए और समाज के उत्थान के लिए आवश्यक कदम उठाने में अपनी भूमिका निभानी होगी तभी समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए जनपद पंचायत राजनगर के ब्लॉक समन्वयक हरिचरन सेन अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को स्किल डेवलपमेंट से जोडऩा होगा तभी उनका विकास हो सकता है और उन्हें शिक्षा के अच्छे से अच्छे संसाधन उपलब्ध कराने होंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी लालू बाबूजी, मुन्ना सेन,कामता सेन,हरि सेन,मोहित सेन, राम जीवन, दयाराम सेन ने भी अपने विचार रखें। स्वागत भाषण सेन समाज के सचिव राजेंद्र सेन ने दिया, कार्यक्रम का सफल संचालन रामधीन सेन ने किया। कार्यक्रम के संयोजक दिलीप सेन ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में संजय सेन, रूप कुमार सेन, तुलसीदास सेन,नंदकिशोर सेन, पुरुषोत्तम सेन, जमुना सेन, चंद्रभान वर्मा, कालीचरण सेन, बृजमोहन सेन, प्रवेश ओमरे, शरद सेन, जितेंद्र कुमार सेन, अखिल कुमार सेन अशोक कुमार सेन, ज्ञानेंद्र सेन, आनंद प्रकाश सेन, वीरेंद्र सेन, बृजमोहन सेन सहित अनेक सजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here