Home डेली न्यूज़ नुक्कड़ नाटक माध्यम से मतदान के महत्व को बताया

नुक्कड़ नाटक माध्यम से मतदान के महत्व को बताया

62
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवी छात्र छात्राओं ने छतरपुर शहर के छत्रसाल चौराहा पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित दर्शकों को संदेश देते हुये बताया कि लोकसभा चुनाव भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। जिसमें सभी लोगों की भागीदारी अहम है। इसे हम लोग अन्य पर्वो की तरह उत्साह पूर्वक मनाये। हम लोग अपने-अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। ताकि एक अच्छे लोकतंत्र का निर्माण हो सके। इसके लिए वहाँ उपस्थित मतदाताओं को मतदान का संकल्प भी दिलाया। इस अभियान में विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेश अहिरवार के साथ डॉ. सचिन व्यास, डॉ. शिवेंद्र सिंह परमार और सुमेधा राय मौजूद रहीं।
नुक्कड़ नाटक के कलाकारों में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राएं आकाश गौतम , रजनीश रावत, रजनीश पाण्डेय, विवेक अहिरवार ,मोहित श्रीवास, रामजी परिहार, ममता राजपूत, आशीष मिश्रा, गजराज, निशा, महक, उमा, चिराग, विजय, अंकित, अरविन्द, बसंत, मानस, सुनील आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेंद्र सिंह गौतम एवं चेयरमैन डॉ. पुष्पेंद्र सिंह गौतम, कुलपति डॉ. अनिल कुमार धगट, उपकुलपति गिरीश त्रिपाठी, कुलसचिव विजय सिंह, ने मतदाता जागरूकता के लिए इस नुक्कड़ नाटक के आयोजन के लिए स्वयंसेवकों के इस कार्य की सराहना की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here