
।खजुराहो। सांसद विष्णुदत्त शर्मा, राजनगर विधायक अरविन्द पटैरिया, अध्यक्ष अरूण अवस्थी और कलेक्टर के निर्देशन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी खजुराहो बसंत चतुर्वेदी द्वारा शुक्रवार को आनंद उत्सव का आयोजन किया गया, जिसके तहत परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न परंपरागत खेल जैसे- खो-खो, बोरा रेस, रस्सा कसी, चेयर रेस, चम्मच दौड़ आदि में भाग लिया। खजुराहो के सेक्रेट हार्ट कान्वेंन्ट स्कूल, ऑल सेन्ट स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं इस दौरान अपने शिक्षकों के साथ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि आशाराम पाल, पार्षद राजकुमारी दुबे, चिरैया अहिरवार, घनश्याम अनुरागी सहित नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन के नोडल अधिकारी शोभराज सिंह ने स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।









