Home डेली न्यूज़ पानी भरने के लिए मोटर पंप चलाया तो परिवार के लोगों ने...

पानी भरने के लिए मोटर पंप चलाया तो परिवार के लोगों ने की मारपीट

55
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम ढिलापुर में बुधवार को एक युवक ने पानी भरने के लिए जैसे ही मोटर पंप चलाया वैसे ही परिवार के कुछ लोगों ने उसे पीटना शुरु कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ढिलापुर निवासी देवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 7 बजे उसके पिता प्रकाश कुशवाहा ने पानी भरने के लिए कुंए की मोटर चालू की तो उसके चचेरे भाई बबलू कुशवाहा ने विवाद करते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरु कर दी। प्रकाश को बचाने के लिए जब देवेन्द्र और बृजकुंवर कुशवाहा मौके पर पहुंची तो बबलू के परिवार के नंदू, पवन, राजेन्द्र, लच्छीबाई, अंजली और चिनगुटिया ने तीनों के साथ लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मारपीट की, जिससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को थाने लेकर आई, जहां उनकी शिकायत लेने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here